नेशनल अकाली दल ने किया ऑनलाइन गेम के खिलाफ प्रदर्शन

नेशनल अकाली दल ने किया ऑनलाइन गेम के खिलाफ प्रदर्शन

 नई दिल्ली :- नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में सैकड़ो सदस्यों ने वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी ऑनलाइन गेम्स बैन करो  के खिलाफ प्रदर्शन किया हाथो में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया इस पर परमजीत सिंह पम्मा ने  संबोधित करते हुए कहा बड़े दुख की बात है ऑनलाइन गेम में बच्चों का भविष्य बिगड़ रहा है और अब तो जानलेवा भी साबित हो रही है इसमें बच्चे इतने लिप्त हो जाते हैं कि इनको मना करो तो बच्चे या तो खुद आत्महत्या कर लेते हैं या फिर अपने परिवार के ऊपर किसी न किसी तरह से हमला कर देते हैं लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए और उन गेम एप्स के ऊपर भी नजर रखनी चाहिए जो बच्चों को आपराधिक घटनाओं की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने सरकार से भी मांग की सोशल मीडिया पर जुड़ने के लिए एक आयु सीमा तय होनी चाहिए क्योंकि कई देशों में 16 वर्ष से पहले बच्चे सोशल मीडिया से नहीं जुड़ सकते। साथ ही स्कूलों को भी यह हिदायत देनी चाहिए वह बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क का कार्य न दे। क्योंकि बच्चों के पास एक बहाना हो जाता है वह स्कूल का कार्य कर रहे हैं और इसी के आड़ में वह किसी न किसी ऐप से जुड़ जाते हैं। 
पम्मा ने उन्होंने परिवार के लोगों से भी अपील की बच्चों को पार्कों में भेजें और उनके मोबाइल पर जरूर नजर रखें वह किस ऐप से जुड़े हुए हैं ताकि बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से बचाया जा सके। इस प्रदर्शन में नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन, रश्मीत कौर बिंद्रा ने ऑनलाइन बेटिंग और जुए वाले गेम्स पर चिंता जताई है, जो लत लगाने वाले होते हैं और लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गेम्स पर रोक लगनी चाहिए। हरमिंदर पाल सिंह बक्शी, इंद्रजीत सिंह अष्ट, विक्रांत मोहन   अनेक लोग शामिल थे जिन्होंने ऑनलाइन गेम बैन करने की मांग की।